Inter college Kabbaddi Championship
राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप (महिला) शुरू
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप (महिला ) लाला जगत नारायण हिमात्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आरंभ हुई, जिसमें प्रदेश भर के महाविद्यालयों से 28 टीमों में लगभग 350 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विवेक शर्मा विक्कू व उनकी धर्मपत्नी मृदुल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों की हौसला हफजाई की। विधायक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने आज के समय में आज के बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक हो गई है। बच्चे नशे से दूर रहें और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार द्वारा आए हुए खिलाड़ियों वह अध्यापकों का स्वागत किया गया। इस आयोजन के सचिव डॉ ओंकार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले मैच में राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने एच पी यू आई एल एस शिमला की टीम को 26- 05 से हराया। दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय रामपुर ने राजकीय महाविद्यालय शिलाई को 28 – 09 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय सीमा शिमला में राजकीय महाविद्यालय देहरी को 40 – 06 के बड़े अंतर से हराया। चौथे मैच में राजकीय महाविद्यालय ठियोग ने राजकीय महाविद्यालय फागली को 28 – 9 के अंतर से हराया . पांचवा मैच राजकीय महाविद्यालय सोलन और राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के बीच में खेला जा रहा है।
एच.पी.यू. अंतर-काॅलेज कबड्डी (महिला) चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन एल.जे.एन. हिमोत्कर्ष राजकीय महाविद्यालय, कोटला खुर्द में
कोटला खुर्द (ऊना), 14 अक्टूबर 2025:एल.जे.एन. हिमोत्कर्ष राजकीय महाविद्यालय, कोटला खुर्द (ऊना) में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-काॅलेज कबड्डी (महिला) चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा, डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन-कम-डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एवं यूथ प्रोग्राम, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला। उनका स्वागत प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने हिमाचली परंपरा के अनुरूप शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर डॉ. ओंकार सिंह (आयोजन सचिव), डॉ. सुनील रायट, डॉ. सुशील भारद्वाज, और डॉ. रजनीश गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत छात्राओं के पारंपरिक गिद्धा नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि — > “खेल केवल जीत का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और एकता का माध्यम है। खेल भावना से बढ़कर कोई विजय नहीं होती।”
प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि —
> “यह आयोजन हमारी बेटियों के साहस, अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक रहा।”
आयोजन सचिव डॉ. ओंकार सिंह ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
🏅 प्रतियोगिता परिणाम:
🥇 प्रथम स्थान: राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर
🥈 द्वितीय स्थान: राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब
🥉 तृतीय स्थान: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर
मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को ट्राॅफियाँ और पदक प्रदान किए गए।
समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, और “जय हिंद, जय भारत” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
News Clips....
आज दिनांक 9 फ़रवरी 2026 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षक Gautam Prasad Sapkota रहे, जिन्हें दुनिया भर में “Birdman of Nepal” या “Bird Brother” के नाम से जाना जाता है।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने की।
इस अवसर पर गौतम प्रसाद सापकोटा ने पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर रोचक एवं प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने मंच से ही 251 से अधिक पक्षी प्रजातियों की आवाज़ों की नकल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी अनोखी प्रस्तुति ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का गंभीर संदेश दिया, बल्कि पूरे सभागार को हँसी और तालियों से भर दिया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार पक्षी प्रकृति के “नेचुरल अलार्म सिस्टम” हैं और उनका संरक्षण मानव भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने अपने Guinness World Records और नेपाल के विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही पर्यावरण शिक्षा के अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं। सभी छात्राओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक व मनोरंजक बताया।
दिनांक 06.02.2026 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डा. रमन जसवाल रहे
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक अधिकारों और जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव, तथा लोकतंत्र की मजबूती जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।
कार्यक्रम के दौरान ELC क्लब के द्वारा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौक़े पर महाविद्यालय के डा देविंदर कुमार, प्रो स्वर्ण, डा. रीना, प्रो ममता पठानिया, प्रो मदन औऱ अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहेI