Government Degree College, Kotla Khurd, Una, H.P

College is organizing 4th International Conference (ELC) on 12-13 Dec 2025, for any query contact:, 01975-292002 <timing: 10:00 AM to 2:00 PM   

Inter-college cultural Function

c

आज लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में केंद्रीय छात्र संगठन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विवेक शर्मा, विधायक कुटलेहड विधानसभा क्षेत्र उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में ऊना जिला से राजकीय महाविद्यालय उन्ना, खडड, वीटन,  बंगाना, हरौली, भटोली  के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राज कुमार ने मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत व अभिनंदन किया। श्री विवेक शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा छात्राओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने महाविद्यालय महाविद्यालय के लिए ₹5 लाख की राशि स्वीकृत की तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों के लिए ₹11000 की राशि दी। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती मृदुल शर्मा, राजकीय महाविद्यालय खड के प्राचार्य डॉ आर के शर्मा,  डा मीता शर्मा, डॉक्टर बलविंदर राना, डॉक्टर एस के बंसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राम आसरा, स्थानीय पंचायत की प्रधान श्रीमती ममता रानी, स्टाफ के सदस्य और कई गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ रमन जसवाल ने कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

Scroll to Top