Government Degree College, Kotla Khurd, Una, H.P

College is organizing 4th International Conference (ELC) on 12-13 Dec 2025, for any query contact:, 01975-292002 <timing: 10:00 AM to 2:00 PM   
News Coverage

मारी कुमकुम बनी सबसे तेज़ धाविका और बेस्ट एथलीट
लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द, ऊना में दिनांक 03.03.2026 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ राज कुमार (प्राचार्य) थे, जिन्होनें छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ रहने के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता है। इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर डॉ ओंकार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले 4×100 मीटर और रस्साकशी शामिल थे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्राओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिस में 100 मीटर दौड़ में कुमकुम (बीबीए छठा सेमेस्टर) प्रथम, आशिका (बीसीए) द्वितीय और पल्लवी (बीसीए)तृतीय स्थान पर रहीं। , 200 मीटर दौड़ में कुमारी हृदेश प्रथम, कामना द्वितीय, तमन्ना तृतीय स्थान पर, भाला फेंक में तमन्ना प्रथम , ऋद्धि द्वितीय और बंशीका तृतीय स्थान पर रहीं, गोला फेंक में रिया प्रथम, सिमरन द्वितीय और शालू तृतीय स्थान पर, लंबी कूद में कुमकुम प्रथम, तमन्ना द्वितीय और आंशिक तृतीय स्थान पर रहीं, ऊंची कूद में रूपाली प्रथम, पल्लवी द्वितीय और गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं, रिले 4×100 में बीसीए विभाग प्रथम, बीए द्वितीय और बीबीए विभाग तृतीय रहा। रस्साकशी में भी बीसीए विभाग ने अपना कमाल दिखाया और प्रथम रहा, बीए द्वितीय और कॉमर्स विभाग तृतीय रहा। कुमारी कुमकुम को सर्वश्रेष्ठ धाविका चुना गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राज कुमार, डा. रमन जसवाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया व प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ सन्नी शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रोफेसर स्वर्ण सिंह, डॉ रीना चंदेल, प्रोफेसर ममता कुमारी, प्रो कनिका, प्रो नीना कुमारी, प्रो रमन कुमारी, प्रो मदन लाल , प्रो निनाद, प्रोफेसर कामिनी, प्रोफेसर साक्षी, प्रो. दविन्दर कुमारी, प्रोफेसर श्वेता, श्रीमती कमला और सभी शिक्षक व गैर शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Scroll to Top