Government Degree College, Kotla Khurd, Una, H.P

College is organizing 4th International Conference (ELC) on 12-13 Dec 2025, for any query contact:, 01975-292002 <timing: 10:00 AM to 2:00 PM   

दिनांक 16 मार्च 2025 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।

समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रमन जसवाल की अध्यक्षता में किया गया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विवेक शर्मा जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी नवाजे। इस कार्यक्रम में समाज सेविका श्रीमती मृदु शर्मा, डॉ. एस. के. बंसल (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जीसी ऊना), श्री. करनैल सिंह (पीटीए प्रधान), श्री. राम आसरा शर्मा, श्री देशराज गौतम श्री जितेंद्र कंवर इत्यादि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन प्रो डॉ. देविंदर कुमार और प्रो. कनिका शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. रमन जसवाल ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 प्रस्तुत की और महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों एवं  गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।  मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में वार्षिक पारितोषिक वितरण के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों के मन में जीवन में लक्ष्य हासिल करने की सीख मिलती है और छात्रओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने  विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर खूब समां बांधा। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक पुरस्कारों में बी.ए. से रंजना देवी प्रथम, प्रकृति ठाकुर द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं, बी.कॉम. से कविता प्रथम कृतिका द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं, बी.सी.ए. से विशाखा सैनी प्रथम, सिमरन द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं, बी.बी.ए. से अंशू मनकोटिया प्रथम, मोनिका देवी द्वितीय और दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार सोनिया कुमारी बी.सी.ए. छठे सेमेस्टर को दिया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ सनी शर्मा, प्रोफेसर स्वर्ण सिंह, डॉ ओंकार सिंह इत्यादि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।लाला जगत नारायण हिमोतकर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने डिस्ट्रिक्ट आयुष विभाग तथा जिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में लगभग 141 शिक्षक, कर्मचारी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और सामूहिक योगाभ्यास का आनंद लिया।

Scroll to Top