Government Degree College, Kotla Khurd, Una, H.P

College is organizing 4th International Conference (ELC) on 12-13 Dec 2025, for any query contact:, 01975-292002 <timing: 10:00 AM to 2:00 PM   

Road Safety Club

Road safety club has been established in the college for learning road safety rules and propagating them to all the road users to make our road and life safe.

Vision: Road Safety is Life Safety.

Mission: To create “Road Safety Awareness” among the students and improve their knowledge and skills towards safe driving, first aid training to help the road accident victims and develop young ambassadors to take up this to each individual and see that no one should die on the road.

Objectives:

The main objective of road safety club are:

  • To make students understand the road safety, traffic rules and regulations.
  • To provide an opportunities to students to be familiar with road safety education.
  • To involve students for becoming messengers of society at large on road safety and educate them.
  • To facilitate students participation in decision making in area related to road safety while travelling by Bus, Car, Motor cycle or any other mode of public transport.
  • To bring awareness among students about problems and difficulties arising due to road accidents.
  • To involve students in action based programme related to safe road, safe speed, safe drive, and safe life.
  • To organize road safety awareness competition like Poster Making, Skit, Songs On Road Safety, Quiz Competition, Essay Writing Competition and declamation etc. at college level.
  • To organize rallies to inculcate the road safety awareness among people.

Road Safety Club Activities

  • 2022 – 23
  • 2023 – 24 
  • 2024-25
  • 2025-26
सड़क सुरक्षा

लाला जगत नारायण हिम्मोतकर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस ऊना के हेड कांस्टेबल चंदर शेखर द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. राज कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नियमों का पालन कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
इस मौके पर ट्रैफिक विभाग से एलएचसी श्री अमर ठाकुर, अन्य स्टाफ सदस्य तथा 200 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने और उनका पालन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सड़क सुरक्षा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

ऊना, मार्च 2026:
कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-प्राचार्य डॉ. रमन जसवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।

प्रतियोगिता में अंजली (BBA) ने प्रथम स्थान, नेहा (BA तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान, तथा वनिता (BA तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रीना चंदेल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस मौके पर प्रो. दविंदर कुमार, प्रो स्वर्ण सिंह,ममता कुमारी, प्रो. नीना कुमारी तथा प्रो. मदन लाल भी उपस्थित रहे।

अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई।

दिनांक 18.03.2026 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आज सडक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्या डा रमन जसवाल ने किया,जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जहां से छात्र हाथों में आकर्षक पोस्टर, बैनर और स्लोगन लिए हुए आसपास के बाजार और मुख्य सड़कों तक पहुंचे।
रैली के दौरान छात्रों ने “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”, “हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” और “धीमी गति, सुरक्षित जीवन” जैसे प्रभावशाली नारे लगाए, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। विद्यार्थियों ने राहगीरों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रोड सेफ्टी वलब के नोडल ऑफिसर डा रीना चंदेल ने बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस पहल से न केवल कॉलेज के छात्रों में बल्कि आसपास के लोगों में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और एक सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचा।इस मौक़े पर महाविद्यालय के पप्रद्यापक डा देविंदर कुमार,प्रो स्वर्ण सिंह, प्रो ममता पठानिया, प्रो कनिका प्रो नीना,प्रो मदन , प्रो नीनाद इत्यादि मौजूद रहेI

Scroll to Top