Government Degree College, Kotla Khurd, Una, H.P

College is organizing 4th International Conference (ELC) on 12-13 Dec 2025, for any query contact:, 01975-292002 <timing: 10:00 AM to 2:00 PM   
Manodarpan
Ummeed
Tele Manas

National Task Force(NTF)

Click on the link below to Visit the site……….

 

 
 
 
 
तम्बाकू जागरूकता कार्यक्रम

दिनांक 18.11.2025 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में तम्बाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डा. रमन जसवाल रहे | कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस मौक़े पर प्रो  स्वर्ण सिंह ने अपने वक्तव्य से बच्चो को नशे के दुष्प्रेवाभो से अवगत कराया | भाषण में  बताया कि कैसे तंबाकू, चाहे सिगरेट हो या गुटखा, लोगों को धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों की ओर धकेलता है। अपने भाषण में उन्होंने कहा:> “तंबाकू सिर्फ एक बुरी आदत नहीं, बल्कि एक धीमा ज़हर है जो हमारे परिवार और समाज दोनों को प्रभावित करता है।”भाषण के दौरान छात्रों को तंबाकू से जुड़ी बीमारियों, सेकंड-हैंड स्मोक के खतरे और नशा-मुक्त जीवन के महत्व पर ध्यान दिया। कई छात्रों ने इस अवसर पर वास्तविक जीवन के उदाहरण भी साझा गया| कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने मिलकर तंबाकू-मुक्त जीवन का संकल्प लिया। और आने वाले महीनों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।इस मौक़े पर महाविद्यालय के  डा सनी शर्मा,डा देविंदर कुमार, डा. रीना, प्रो ममता पठानिया, प्रो मदन ,  इत्यादि मौजूद रहेI

 
एंटी-टबैको जागरूकता रैली 

दिनांक 29.11.2025 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द आज  एंटी-टबैको जागरूकता रैली आयोजित की गई,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डा. रमन जसवाल रहेl जिसमें छात्रों, शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य बाज़ार तक निकाली गई, जहाँ प्रतिभागियों ने “तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा – देश का भविष्य” जैसे नारे लगाए और लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और स्वस्थ समाज का संदेश देना था। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि तंबाकू कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों का मुख्य कारण है, इसलिए जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा तरीका है। रैली के अंत में छात्रों ने तंबाकू न उपयोग करने की शपथ ली। इस मौक़े पर महाविद्यालय के डा दविंदर कुमार, प्रो स्वर्ण सिंह,डा. रीना, प्रो ममता पठानिया, प्रो मदन ,  इत्यादि मौजूद रहेI

Glimpses of the Activities.........

Scroll to Top